Doordrishti News Logo

भाजपा आज से बनायेगी सक्रिय सदस्य

देवेन्द्र सालेचा बने भाजपा जोधपुर शहर जिला के प्रथम सक्रिय सदस्य

जोधपुर,भाजपा आज से बनायेगी सक्रिय सदस्य।भाजपा के विकसित भारत अभियान के मद्देनजर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा के प्रथम सक्रिय सदस्य बनने के पश्चात् पूरे देशभर में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – आंख नाक दिमाग के बीच में फंसी 3 इंच की कील को सफलता पूर्वक निकाला

इसी श्रृंखला में जोधपुर शहर जिला के साधारण सदस्यों में से इस अभियान के तहत सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा प्रथम सक्रिय सदस्य बने।

सदस्यता ग्रहण के दौरान सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व उपमहापौर किशन लड्डा, सह-संयोजक भंवरलाल दहिया, पवन आसोपा,सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मीनाराण सोलंकी,सह-संयोजक संजय चंदीरमानी,पंकज भाटी मौजूद थे।

पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने के पश्चात जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने जानकारी दी कि जोधपुर शहर जिला के तीनों विधानसभा में लगभग एक लाख से अधिक साधारण सदस्य बनाये गये। जिनको सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत 20 अक्टूबर को स्थानीय सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि को सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा।

सालेचा ने कहा कि यह अभियान जमीनी स्तर पर भाजपा को और मजबूत करेगा,इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा।

सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत जो भी पार्टी का कार्यकर्ता व नेता 100 सदस्य बनाएगा,उसे पार्टी सक्रिय सदस्य बनाएगी। इतना ही नहीं निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने वाले कार्यकर्ता व नेता को सक्रिय सदस्य का फार्म भरना होगा और उसे 100 रुपए सदस्यता शुल्क नमो एप पर देने होंगे।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने जानकारी दी कि सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में अभियान के जिला संयोजक व सहसंयोजक द्वारा 20 अक्टूबर को केन्द्रिय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, महापौर वनिता सेठ के निवास पर जाकर पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026