Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री ने बेहला पश्चिम में भाजपा प्रत्याशी पायल सरकार के लिए घर-घर जाकर मांगे वोट

कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को बेहला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया और वोट मांगे। उनके साथ बेहला पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी श्रावंती चटर्जी और भाजपा कार्यकर्ता भी थे।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को पश्चिम बंगाल प्रवास पर थे। इस दौरान शेखावत ने बेहला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के एके पाल रोड समेत आसपास के इलाके में डोर-टू-डोर कैंपेन किया।

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अनेकों योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने इन योजनाओं से यहां के लोगों को वंचित रखा है। देश के नागरिकों को जब प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना समेत तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा था तो बंगाल में ममता दीदी ने इन योजनाओं से यहां के लोगों को वंचित रखकर सबसे बड़ा पाप किया है।

उन्होंने कहा कि आप सभी चुनाव में कमल के फूल पर वोट देकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत में भागीदार बनें, जिससे आपको अपना हक मिल सके। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की और उन्हें हर बूथ को मजबूत बनाने के टिप्स दिए। शेखावत का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। डोर-टू- डोर कैंपेन के दौरान चारों तरफ से जय श्रीराम के नारों से स्थानीय लोग शेखावत का स्वागत कर रहे थे।

Related posts:

सुशासन का मूल्यांकन जमीनी स्तर पर सेवा वितरण से होना चाहिए- रचना शाह

December 20, 2025

मथानिया में ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद चौधरी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

December 19, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण

December 17, 2025

मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में 2043521 मतदाताओं का नाम सम्मिलित

December 16, 2025

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का विपक्ष पर हमला

December 14, 2025

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2 तथा नराकास जोधपुर 2 में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

December 13, 2025

जेन-जी थीम पर आधारित राजस्थान का पहला नवीनीकृत डाकघर आईआईटी जोधपुर का उद्घाटन

December 13, 2025

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शनिवार को चलेगी

December 13, 2025