भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का 57 वां जन्म दिवस मनाया
जोधपुर, सरदारपुरा स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रधान कार्यालय में रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का जन्म दिवस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रबड़ी का घेवर काटकर एवं मिठाईयां बाॅटकर धूमधाम से मनाया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कहा कि जन-जन के नेता, लोकप्रिय प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया हमेशा ही आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के बीच कंधे से कंधे मिलाकर उनके सुख दुख में खड़े रहते हैं।
प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने कोराना काल में 24 घण्टे आम जनता की सेवा में लगे रहे। स्वयं दो बार कोराना ग्रसित होने के बावजूद सेवा कार्य में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाहन किया। राजस्थान के विद्यार्थियों, महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों, युवाओं और दलितों के हितों के लिए उनकी आवाज बनकर सड़कों से लेकर विधानसभा तक लड़ते रहे। उन्होंने पूनिया की दीर्घायु, उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
इस अवसर पर महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर किशन लडडा, जिला पदाधिकारी महेन्द्र मेघवाल, देवेन्द्र सालेचा, डा.करणीसिंह खींची,भंवर लाल दैया, राजेन्द्र पालीवाल, लक्ष्मी नारायण सोलंकी, विजय राजोरिया, जगदीश धाणदिया,संजय चन्दी रामानी, जमना देवी बंजारा, अलका थामेत,शशि प्रकाश प्रजापत,पार्षद योगेश व्यास, अशोक भाटी, अनिल प्रजापत, नरेन्द्र फितानी, रफिक लौहार, विकास चाण्डा, दिनेश चौधरी मौजुद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –