भाजपा जनप्रतिनिधि ने मन्दिरों में की साफ सफाई

भाजपा का स्वच्छता अभियान

जोधपुर,भाजपा जनप्रतिनिधि ने मन्दिरों में की साफ सफाई। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी श्रृंखला में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार विभिन्न मण्डल क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मन्दिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत मन्दिरों की साफ-सफाई की।

स्वच्छता अभियान के तहत सोजती गेट स्थित गणेश मन्दिर परिसर की साफ-सफाई की गई जिसमें राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, राज्य मंत्री केके विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,जिला महामंत्री मनीष पुरोहित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

चोरों का आतंक खत्म नही हो रहा पढ़िए फिर कहां हुई चोरी- तीन मकानों में चोरों ने लाखों के जेवर नगदी चुराई

मण्डोर स्थित भैरूनाथ मन्दिर में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल दैया,पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा,देवराज बोहरा ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसी प्रकार लालासागर मण्डल में काला गोरा भैरूजी मन्दिर में प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत,मण्डल अध्यक्ष सुरेश भाटी,ब्रह्मसिंह चौहान,हेमंत सोलकी,मदन बोराणा,हेमेन्द्र गौड़, धन्नाराम मेघवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर मन्दिर को स्वच्छ बनाया। इसी तरह लालसागर मण्डल में आरटीओ ऑफिस के पास जगदम्बा मन्दिर में भाजपा वरिष्ठ नेता प्रो.डॉ.महेन्द्र सिंह राठौड़,भवानी प्रताप सिंह शेखावत,भवानी सिंह जोधा,भीमराज राखेचा,जितेन्द सिंह हुडा,रणजीत सिंह ज्याणी द्वारा मन्दिर के प्रांगण की साफ-सफाई की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं ttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews