Doordrishti News Logo

फलोदी, भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायणलाल पंचारिया एवं फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में जो टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं,बलात्कार और उनके घरों में लूटपाट किए जा रहे हैं उसके विरोध में नगरपालिका चौराहा फलोदी में विरोध प्रदर्शन किया।

BJP protest against TMC

भाजपा जोधपुर देहात उत्तर की ओर से आज पूरे जिले में कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की हम बंगाल के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाना चाहते है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं पर हो रहे इस नृशंस अत्याचार की कठोर निंदा करती है।

BJP protest against TMC

अपने आप को लोकतांत्रिक पार्टी बोलने वाली टीएमसी को अपने गुंडे रूपी कार्यकर्ताओं पर लगाम लगानी चाहिए और प्रशासन को कानून सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के खिलाफ नारेबाजी कर लोकतंत्र में तानाशाही करने वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

ये भी पढ़े :- विभिन्न जोन में कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित

पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का भी बड़ा महत्व होता है ममता सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है तथा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या लूटपाट की घटना हो रही है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है तथा लोकतंत्रिक तरिके से प्रत्येक भाजपा का कार्यकर्ता तृणमुल काग्रेस का विरोध करेगा।

जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि टीएमसी बंगाल की पवित्र धरती को रक्त रंजित कर रही है इसके लिये मानवता उन्हें कभी माफ नही करेगी।
फलोदी विधायक ने कहा कि ममता बनर्जी विरोध को सहन नही कर पा रही है। उनकी ये तानाशाही स्वस्थ लोकतंत्र के लिये उचित नही है उन्होने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत चलती रहती है परंतु जीतने पर इस प्रकार से अत्याचार करना सभ्य समाज के लिये अच्छा संकेत नही है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रतनलाल मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष सुखराम जाणी, विक्रमादित्य सिंह आमला, जिला मंत्री शिवकुमार व्यास, जिला मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़, प्रतिपक्ष नेता रमेश थानवी, पूर्व युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरूण शर्मा, युवामोर्चा महामंत्री गजेन्द्र जोशी, जयप्रकाश बोहरा, पश्चिम मंडल अध्यक्ष हरनारायण पालीवाल,शहर मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, लोहावट मण्डल अध्यक्ष शंकर माचरा, पूर्व मण्डल महामंत्री किसनाराम पुनिया, शहर मण्डल उपाध्यक्ष हरिश छंगाणी, जगदीश पालीवाल, बंशीलाल भार्गव, महेश शर्मा, प्रेम सोनी, सुनिल व्यास, पवन ओझा, हरिराम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को पूर्ण रूप से कोविड-19 की पालना की गई।

ये भी पढ़े :- महामारी में रक्तदान के लिए आगे आया बजरंग दल

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026