जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह 6 व 7 फरवरी को जोधपुर में दो दिवस प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिकरत करेंगे। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि 6 फरवरी को अपराह्न 3.30 बजे हवाई मार्ग से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से सीधे सर्किट हाउस के जाएंगे। सायं 5.30 बजे लघु उद्योग भारती भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजुद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्री वित्त मंत्री सीतारमन द्वारा पेश बजट पर चर्चा की जायेगी एवं आमजन की रायशुमारी ली जायेगी। इस दौरान प्रबुद्ध नागरिक, डाक्टर, इंजीनियर, उद्योगपति, वकील, सीए, व्यापारी सम्मिलित होंगे। अरूण सिंह उत्तर प्रदेश से है एवं उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में कई जिम्मेदारीयां एवं उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिसमें प्रमुख रूप से वे 1999-2004 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोषायक्ष, भाजयुमो, वर्ष 2005-2006 में राष्ट्रीय सह-संयोजक निवेशक प्रकोष्ठ, वर्ष 2006-12 में राष्ट्रीय संयोजक, निवेशक प्रकोष्ठ, वर्ष 2009-14 में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, वर्ष 2013‘14 में सह प्रभारी, उड़ीसा प्रदेश, वर्ष 2014 में प्रभारी उड़ीसा प्रदेश, राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सह प्रभारी का भी दायित्व निभाया। इसी तरह वर्ष 2015 में राष्ट्रीय महामंत्री, मुख्यालय प्रभारी, आॅफिस मोर्डनाइजेशन, सदस्य, श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन, सेक्रेटरी का भी दायित्व निभाया। सिंह पेशे से सीए हैं जो पिछले 30 वर्षो से सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मैनेजमेंट एवं वित्तीय क्षेत्र में गेस्ट फेकलिटी एवं एसबीआई, यूनियन बैक में सात वर्ष डायरेक्टर, वर्ड बैंक एवं यूनाइटेड नेशन के कंसलटेंट के साथ ही बड़ी-बड़ी कम्पनियों में अपनी सेवाएं दी हैं। ये देश के प्रसिद्ध चार्टड एकाउंटेट की श्रेणी में आते हैं।
सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह के विभिन्न कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति हो उसके लिये सुनियोजित तरीके से कार्य करने के निर्देश जिला पदाधिकारी, मण्डल एवं मोर्चा अध्यक्षों को दिए गये। पदाधिकारियों को अगल-अगल जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, डाॅ. करणीसिंह खीची, जिला उपाध्यक्ष डाॅ. संगीता सोलंकी, कमलेश गोयल, राजेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल दईया, राजेन्द्र बोहरा, चैनसिंह इंदा, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, जिला मंत्री मधुबाला दवे, विजयलक्ष्मीनाथ, अलका थामेत, अमिता गहलोत, संजय चंदीरमानी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, जमना देवी बंजारा, मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार, सुनिल कुमार भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत महेन्द्र छंगाणी, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, ताराचंद गहलोत, ललित पारवानी, नवीन वैैष्णव, मण्डल महामंत्री संजय कट्टा, दीपक कंडारा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, शशिप्रकाश प्रजापत, मोर्चा महामंत्री हेमंत गौड़ मौजुद थे।
