Doordrishti News Logo

त्रिपोलिया बाजार में भाजपा ने चलाया सघन सदस्यता अभियान

जोधपुर,त्रिपोलिया बाजार में भाजपा ने चलाया सघन सदस्यता अभियान। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार त्रिपोलिया मंडल अध्यक्ष भुपेन्द्र राज सिंघवी के नेतृत्व में त्रिपोलिया बाजार में सघन सदस्यता अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें – प्रशिक्षण से ज्ञान और कौशल में होगी अभिवृद्धि-शासन सचिव

इस दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली ने डोर-टू-डोर जाकर व्यापारीयों को इस अभियान से जोड़ते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। अभियान में 300 से अधिक व्यापारी पार्टी के साधारण सदस्य बने।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद जय प्रकाश राखेचा,अभियान के मण्डल संयोजक संजय सोनी,सह संयोजक आदित्य शर्मा,पूजा सुराणा,प्रशांत सिंघवी,जितेंद्र सोनी,नीरज कछवाह, मनीष शर्मा,पुनीत सोनी,हितेश गौड़, चिराग धारीवाल,अमित सिंघवी, धर्मेंद्र पुरी साथ थे।

Related posts: