लौह पुरुष पटेल की जयंती पर भाजपा जोधपुर शहर करेगी पुष्पांजलि
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लौह पुरुष पटेल की जयंती पर भाजपा जोधपुर शहर करेगी पुष्पांजलि। भारत की एकता के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में शुक्रवार 31 अक्टूबर को सर्किट हाउस में प्रातः 9.30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दुकान पर बैठे युवक पर कातिलाना हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठजन,जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य,मंडल अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।पुष्पाजंलि कार्यक्रम में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके जीवन,विचारों एवं राष्ट्र की एकता में योगदान पर विचार- विमर्श होगा।
भारतीय जनता पार्टी,जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं,बल्कि सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पुनः जीवंत करने का अवसर है। पार्टी कार्यकर्ता एकता और अखंडता के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेंगे।

 
 