Doordrishti News Logo

भाजपा धर्म और श्रीराम के नाम पर चुनाव जीतने में जुटी-जयराम रमेश

जोधपुर,भाजपा धर्म और श्रीराम के नाम पर चुनाव जीतने में जुटी-जयराम रमेश। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केबिनेट मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करके सत्ता हासिल करना चाहती है और इसके चलते वह जन जन के आराध्य श्रीराम के व्यक्तित्व को भी भुनाकर आमजन के आस्था से खिलवाड़ कर रही है।वे आज जोधपुर प्रवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए।उन्होंने भाजपा पर सरकारी मशीनरी का उपयोग करके इलेक्टोरल बाण्ड अपने पक्ष में कराकर अब तक का सबसे बड़ा घोटाला किया है जिसको छिपाने और दबाने का प्रयास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते एसबीआई बैंक को इसका खुलासा करना पड़ा।

यह भी पढ़ें – उत्तरप्रदेश के सीएम योगी का कल जोधपुर मेें रोड शो

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लोकसभा चुनाव के दौरान स्थितियां बदल चुकी हैं और देश की जनता कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से महाराष्ट्र तक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई। अब लोकतंत्रत को बचाने के साथ संविधान को बचाने के लिये इस बार का लोकसभा चुनाव हो रहा है।जिसमे जनता अब भाजपा के जुमले और छलावे में नहीं आयेगी और इस बार भाजपा के जीत के आंकड़ों के मंसूबों पर रोक लगायेगी।

मोदी के नाम की गारंटी घोषणा पत्र जारी
उन्होने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक और अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान गारंटी वाला घोषणा पत्र जारी किया और उसके सकारात्मक परिणाम आये तो कांग्रेस ने अपने गांरटी कार्ड के वादे पूरे किये हैं। लेकिन अब भाजपा भी मोदी के नाम की गारंटी के नाम पर अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है जबकि 2014 में मोदी ने जिस महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर चुनाव लड़ा था और विदेशों में फंसे धन को लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए और युवाओं को रोजगार देने तथा किसानों की आमदगी बढ़ाने के वादे किये लेकिन वो पूरे नहीं किये जबकि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी, किसानों की आय कम हुई।

इंडिया गठबंधन के परिणाम चौंकाने वाले होंगे
उन्होने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन में 28 पार्टियों ने मिलकर देशभर में अपने उम्मीदवार उतारे हैं जिसके भी परिणाम आये और इस बार परिणाम चौकाने वाले होंगे। उन्होने कहा कि एक तरफ चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते दस साल के शासन को अमृतकाल बता रहे हैं जबकि वो हकीकत में अन्याय काल के रूप में जाना जायेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने गारंटी कार्ड को देश के 25 करोड़ परिवारों में से 8 करोड़ परिवारों तक अपनी पहुंच बनायी है और गत विधानसभा चुनावो में राजस्थान और अन्य प्रदेशो में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों ने कड़ी टक्कर दी थी और वो ही हालत लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान नजर आयेगी।

यह भी पढ़ें – उत्तरप्रदेश के सीएम योगी का कल जोधपुर मेें रोड शो

इलेक्टोरल बांड संजीवनी घोटाले से दस गुना ज्यादा 
उन्होने इलेक्टोरल बांड पर चर्चा करते हुए कहा कि यह राजस्थान में हुए संजीवनी घोटाले से दस गुणा ज्यादा है जिसमे भाजपा ने अपने सत्ता के दम पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके उधोगपतियों और ठेकेदारों को डरा धमका कर चन्दा लेकर धंधा करने की छूट ठेका देकर घूस के रूप में इलेक्टोरल बांड बेचे और हफ्ता वसूली करने के साथ शेयर बाजार में लिस्ट बोगस कंपनियों को भी फायदा पहुंचाया।

कांग्रेस ओपीएस पर गंभीर
उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में ओपीएस को नहीं जोडऩे के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ओपीएस के प्रति गंभीर है और अगर उसकी सरकार बनी तो वो इसको प्राथमिकता से लागू करने का प्रयास करेगी।

25 में से आधी सीटें कांग्रेस जीतेगी
राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव के दौरान डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस और उसके गठबंधन के उम्मीदवारों के विजये होने के संकेत दिये। इस बार 25 सीटो में से कम से कम आधी सीटों पर कांग्रेस जीतेगी और पूरे प्रदेश में कांग्रेस और उसके गठबंधन पार्टियों के उम्मीदवार टक्कर देंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026