Doordrishti News Logo
  • 19 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि
  • नये लोगों को पार्टी से जोड़ने की रूपरेखा बनाकर भाजपा से जोड़ने का शुभारम्भ करें – जोशी

जोधपुर, सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी, मण्डल व मोर्चा अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारियों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री सीटी. रवि का एक दिवसीय जोधपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं का बंटवारा कर जिम्मेदारी सौंपी गई।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सीटी

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न बैठकों में कार्य विभाजन की जिम्मेदारी देनेे के साथ-साथ 19 जुलाई, 2021 को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि का जोधपुर प्रवास के दौरान भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये जिला, मण्डल एवं मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें स्वागत कार्यक्रम से लेकर बूथ व मण्डलों की बैठकें के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

Money saving deal’s everyday

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारियों की संयुक्त बैठक मेें जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने सभी मण्डल अध्यक्षों को निर्देश दिये कि वे नये लोगों को पार्टी से जोड़ने की रूपरेखा बनाकर भाजपा से जोड़ने का शुभारम्भ करें। जल्द से जल्द मण्डल कार्यकरिणी की बैठकें आहूत कर कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी दी जाये।

शक्ति केन्द्र का पुनः गठन करते हुए कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्ति करना सुनिश्चित करें और विशेष तौर पर प्रत्येक माह में मण्डल पदाधिकारी बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास करें।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, डाॅ. संगीता सोलंकी, राजेन्द्र बोहरा, राजेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल दईया, कमलेश गोयल, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, देवेन्द्र सालेचा, डाॅ. करणीसिंह खीची, जिला मंत्री किशन लड्डा, मधुबाला दवे, कुमारी अलका थामेत, अमिता गहलोत, संजय चंदीरमानी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया,

जिला कोषाध्यक्ष जुगल तापड़िया, मण्डल प्रभारी जगदीश धाणदिया, शिवकुमार सोनी, कैलाश गौड़, भंवर प्रजापत, मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार, सुनिल कुमार भाटी, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्रराज सिंघवी, माधोसिंह परिहार, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, ललित पारवानी, ताराचंद गहलोत, नवीन वैष्णव, मण्डल महामंत्री लक्ष्मण भाटी, नरेश झाझड़ा, मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, गजेन्द्र मेवाड़ा मौजुद थे।

ये भी पढ़े – चकमा देकर लेपटॉप ले भागा युवक

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026