Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के निर्णय के अनुरूप जोधपुर शहर भाजपा के तत्वावधान में राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए एवं दमनकारी नीतियों का विरोध करने के लिए सभी बारह मण्डलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस विरोधी नीतियों प्रदर्शन

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं वादा खिलाफी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में तीनों विधानसभाओं के सभी 12 मण्डल अध्यक्षों की अगुवायी में विधानसभा वार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तख्तीयों पर सरकार के विरोध में नारे भी लगाए गए।

कांग्रेस विरोधी नीतियों प्रदर्शन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश की जनता राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों से परेशान है। बिजली के बिलों में लगातार हो रही वृद्धि, पानी की भेदभाव पूर्ण वितरण व्यवस्था एवं राज्य में महिलाओं एवं दलितों के प्रति बढ़ते अपराधों के कारण राज्य सरकार के अदूरदर्शी निणयों से जिस प्रकार आम जनता प्रताड़ित हो रही है। इन सभी मुद्दो को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला ईकाई राज्य सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

राजस्थान कांग्रेस शासन में अपराध के क्षेत्र में देश की राजधानी बनता जा रहा है। जहां पर आमजन सुरक्षित नहीं है, सरेआम हत्याएं हो रही है। बजरी माफिया का आतंक पूरे प्रदेश में फैला हुआ है एवं बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है। कांग्रेस द्वारा अपने मेनफेस्टो में किये गये वादे में बिजली दर न बढ़ाने की घोषणा की गई थी उससे मुकरते हुए बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि की गई इससे आमजनता त्रस्त है। जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक लेकर जाना, और नाकामियों के माध्यम से राज्य सरकार को चेताया है यदि सरकार नहीं चेतती है तो आम जनता आगामी चुनावों में तख्ता पलट देगी।

कांग्रेस विरोधी नीतियों प्रदर्शन

इस अवसर पर महापौर वनिता सेठ, वरिष्ठ नेता उपेन्द्र देव, राजेन्द्र बोराणा, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा.करणी सिंह खीची, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत, जिला पदाधिकारी नरेश सुराणा, डॉ. संगीता सोलंकी, राजेन्द्र बोहरा, सुभाष गहलोत, राजेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल दईया, चैनसिंह इंदा, कमलेश गोयल, मधुबाला दवे, विजयलक्ष्मीनाथ, कुमारी अलका थामेत, अमिता गहलोत, संजय चंदीरमानी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी,

जमनादेवी बंजारा, जुगल तापड़िया, प्रशिक्षण प्रभारी अशोक व्यास, मण्डल प्रभारी शिवकुमार सोनी, जगदीश धाणदिया, भंवर प्रजापत, कैलाश गौड़, मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार, सुनिल भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्रराज सिंघवी, माधोसिंह परिहार, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, ललित पारवानी, ताराचंद गहलोत, नवीन वैष्णव, सुनिल व्यास, मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र मेवाड़ा, महेन्द्र तंवर, घनश्याम पंवार, मनोज डगला, सुरेश तेजी,

अब्दुल रशीद खान अब्बासी, मुकेश लोढा, मनीष पुरोहित, विकास चाण्डा, पार्षद घनश्याम भाटी, धीरज चौहान, रामस्वरूप प्रजापत, सुरेश जोशी, अनिल प्रजापत, मधुमती बोड़ा, अजय जोशी, रफीक लोहार, जयप्रकाश राखेचा, संजु व्यास, नीता सोनी, विष्णु कुमार अरोड़ा, कन्हैया लाल रांकावत, संजय कट्टा, सुरेन्द्र शर्मा, सहित कई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें – भारी बारिश से मिट्टी कटाव से प्रभावित रेलमार्ग दुरुस्त

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026