Doordrishti News Logo

भाजपा ने धूमधाम से मनाया विजय उत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रम में राम भक्तिमय हुए भाजपा कार्यकर्ता

जोधपुर,भाजपा ने धूमधाम से मनाया विजय उत्सव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना एवं उनके नेतृत्व में राजस्थान के विधान सभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बूते आमजन ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए प्रचण्ड बहुमत दिया है जिससे राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने के लिये भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में केशव परिसर स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्यि में विजय उत्सव मनाया।इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम स्थल पर प्रभु श्रीराम का मन्दिर बनाया गया जहां पर मंचासीन अतिथियों ने भगवान राम के चित्र के समुख पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम आरम्भ किया।

यह भी पढ़िए- खुद के बारे में गलत जानकारी देकर युवती से दोस्ती,ब्लैकमेल किया

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,पाली सांसद पीपी चौधरी,केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,महापौर वनिता सेठ, उप महापौर,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी,वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र दवे,पुरूषोतम मुंदड़ा,नौनंद कंवर,पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, देहात जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी, मण्डल एवं मोर्चा अध्यक्षों ने साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन डॉ करणीसिंह खींची ने किया। कलाकारों ने राम के भजनों से समा बांधा। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रसादी ग्रहण की।

इसे भी पढ़िए- शिक्षण संस्थान में चलाया जागरूकता अभियान

मंचासीन अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री डॉ.करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित,संजय चंदीरमानी,भंवरलाल दैया,महेन्द्र तंवर, हंसराज प्रजापत,गीता भाटी,धीरज मकवाना, आदित्य सिंह गहलोत, जनक सोनी,गोविन्द गहलोत,मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार,सुनिल कुमार भाटी,भवानीप्रताप सिंह शेखावत, सुनिल भाटी,महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्र राज सिंघवी, माधोसिंह परिहार,राकेश बागरेचा,हेमंत जायनानी,भेरूदास वैष्णव,ताराचंद गहलोत,श्यामसुन्दर गौड़,मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल, गौरव जैन,गजेन्द्र मेवाड़ा, सुरेश तेजी, राणाराम सिसोदिया, घनश्याम भाटी ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026