बिड़ला आईआईटी जोधपुर में लेक्चर कॉम्लेक्स का करेंगे उद्घाटन

  • लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जोधपुर दौरा
  • विज्ञान-प्रोत्साहन गतिविधियों में होंगे शामिल
  • खेल-खेल में विज्ञान कॉमिक्स श्रृंखला का विमोचन करेंगे
  • रिसर्च इनिशिएटिव ग्रांट का करेंगे वितरण

जोधपुर(डीडीन्यूज),बिड़ला आईआईटी जोधपुर में लेक्चर कॉम्लेक्स का करेंगे उद्घाटन। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सोमवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर बिड़ला संस्थान के नव-निर्मित व्याख्यान कक्ष परिसर-II का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,सामाजिक कार्यकर्ता निम्बाराम,प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक और आईआईटी जोधपुर के अभिभाषक मंडल के अध्यक्ष एएस किरण कुमार,आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो.अविनाश कु.अग्रवाल तथा उप निदेशक प्रो.भबानी के. सतपथी उपस्थित रहेंगे।एएस किरण कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

14 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ आईआईटी जोधपुर का यह अत्याधुनिक नया लेक्चर हॉल परिसर संस्थान की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को एक नई दिशा देगा। इस अवसर पर बिड़ला ‘रिसर्च इनिशिएटिव ग्रांट’ का भी वितरण करेंगे,जिससे शोध कर्ताओं और नवाचार से जुड़ी परियोजनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। वे संस्थान की नई आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी करेंगे।

इस विशेष अवसर पर विज्ञान को लोकप्रिय बनाने हेतु तैयार की गई ‘खेल-खेल में विज्ञान’ कॉमिक्स श्रृंखला का विमोचन भी लोक सभा अध्यक्ष करेंगे। यह श्रृंखला बच्चों और युवाओं को सरल भाषा में वैज्ञानिक सोच से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। लोक सभा अध्यक्ष का यह दौरा उच्च शिक्षा, नवाचार और विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

रेलवे स्टेडियम में खेलकूद और सुविधाओं में वृद्धि के निर्देश

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (IIT जोधपुर) राजस्थान में स्थित एक प्रमुख तकनीकी संस्थान है,जो 2008 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। यह उच्च गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए जाना जाता है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026