Doordrishti News Logo

बिलाड़ा विधायक एवं एसडीएम ने किया गौशालाओं का निरीक्षण

जोधपुर,लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं बचाव के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच बिलाड़ा के विधायक हीराराम मेघवाल एवं उपखण्ड अधिकारी भवानी सिंह चारण ने क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया और डिजीज से बचाव व रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपने पशुओं को बचाने के लिए सतर्कता बरतने तथा सभी प्रकार की रोग निरोधी गतिविधियों को अपनाने की अपील की। इस दौरान सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: