विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी। शहर में अलग अलग स्थानों पर हुई बाइक चोरी के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए। उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में रजासनी निवासी सत्यनारायण पुत्र नारायणराम माली ने पुलिस को बताया कि वह रोडवेज बस स्टेण्ड पर आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
निर्माणाधीन हॉस्टल क्षेत्र में महिला श्रमिक से दुष्कर्म का आरोप
इसी तरह बनाड़ निवासी राकेश पुत्र ओमराम जाट ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रेल को वह मिनर्वा सेंटर आया था,जहां पर बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर प्रताप नगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में धड़ाबास महामंदिर निवासी मनीष सांखला पुत्र सुरेश माली ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल को वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चौपासनी रोड पर गया जहां बैंक के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
