Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी। कमिश्ररेट में वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों से चार गाडिय़ों को चुराया। संबंधित थाना पुलिस वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि मीरा नगर झालामंड निवासी स्वरूपराम पुत्र भैराराम अपनी बाइक लेकर पीडब्ल्यूडी स्थित निजी बैंक पर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सुप्रीम पोल्ट्री के पास 17 ई सेक्टर निवासी पूरण सिंह पुत्र राजू सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक घर के बाहर से रात को चोरी हो गइ।

खाना खाते हादसा: खान में पत्थर लगने से ट्रक चालक मौत

देवनगर पुलिस ने बताया कि चौपासनी रोड बकरा मंडी निवासी सुनील जावा पुत्र नैनाराम अपनी बाइक लेकर रावण का चबूतरा पर आया था। जहां बाहर से कोई उसकी बाइक को चुरा ले गया। वहीं सरदारपुरा पुलिस के अनुसार 8वीं पाल रोड निवासी नवनीत सैन पुत्र राधेश्याम सैन की बाइक घर के बाहर से चोरी हुई। बाइक रात को कोई ले गया।