जोधपुर, शहर में वाहन चोरी की घटनाएं जारी हैं। पुलिस ने वाहन चोरों की गैंग को पकड़ कर पिछले दिनों ही 40 के करीबन गाड़ीय़ों को बरामद किया था। मगर वाहन चोर अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गत 24 घंटों में शहर में अलग अलग स्थानों से आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां पार हो गई। बासनी थाने में दी रिपोर्ट में मूलत: यूपी हाल बासनी क्षेत्र में फैक्ट्री में काम करने वाले प्रवीण पुत्र चन्द्रशेखर यादव ने रिपोर्ट दी। इसमें  बताया कि 2 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति एक उद्योग के सामने बासनी में खड़ी बाइक को चुराकर ले गया। इसी तरह शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि नेहरू कॉलोनी रातानाडा निवासी खिंवराज पुत्र मोहनलाल रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शाम को वह मिल्कमैन कॉलोनी के एक ढावे में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। देवनगर थाने में में दी रिपोर्ट में दाउ की पोल सूंथला निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र समंदर हुसैन ने पुलिस को बताया कि हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। इधर सदर बाजार पुलिस के अनुसार सुभाष एंक्लेव कॉलोनी एयरफोर्स एरिया निवासी रक्षित पुत्र हेमाराम चौधरी की बाइक साइकिल मार्केट से चोरी हो गई।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026