Doordrishti News Logo

नंदवान-फींच रोड पर बाइक सवारों ने महिला के गले से झपटी कंठी

  • महिला के पैर हाथ पर लगी चोट,
  • दिन दहाड़े हुई घटना

जोधपुर,शहर के निकट विवेक विहार क्षेत्र में नंदवान-फींच गांव रोड पर ढाणी की तरफ से जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो लुटेरे कंठी ले गए। बाइक से महिला के टक्कर मार कर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद नाकाबंदी करवाई गई। मगर रात तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया। इस बारे में विवेक विहार थाने में लूट का प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि नंदवान गांव की रहने वाली 60 साल की पानीदेवी प्रजापत आज दोपहर में गांव से ढाणी की तरफ जा रही थी। तब नंदवान फींच गांव रोड पर विश्वकर्मा मंदिर के पास में एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने गाड़ी से उसे टक्कर मारी और गले पर झपटा मारकर दो तोला कंठी लूट कर ले गए। गाडी से टक्कर मारे जाने से पानीदेवी के हाथ और पैर में चोट लगी। इधर घटना की जानकारी पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करवाई, मगर रात तक लुटेरों का पता नही चला।

वारदात स्थल के समीप मिले युवक से एमडी ड्रग मिली

इधर घटना की जानकारी पर विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव वहां पहुंचे। तब एक संदिग्ध लगने वाले युवक कांकेलाव निवासी विकास को पकड़ा गया। उसके पास से दो ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई। पुलिस ने इसके घटना में शामिल होने से प्रथम दृष्टया इंकार किया है। संदेह जताया है जाता है कि लूट के आरोपी उसके साथी हो सकते हैं, फिलहाल पुलिस तस्दीक में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026