Doordrishti News Logo

पांच स्थानों से बाइक और एक बोलेरो चोरी

जोधपुर,शहर में वाहन चोरों ने पांच स्थानों से बाइक और एक जगह से बोलेरो को चुराया। संबंधित थानों में इस बाबत मामले दर्ज करवाए गए।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि बलदेव नगर मसूरिया निवासी धर्मेश पुत्र रामेश्वरलाल परिहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अजीत भवन के पास में पेंटिंग की दुकान लगाता है। दुकान के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। दूसरी तरफ खुडियाला बालेसर निवासी वीरेंद्रसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने सरदापुरा पुलिस को बताया कि उसकी बाइक एमजीएच पार्किंग में खडी की गई थी। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

कुड़ी सेक्टर 2 निवासी महेश कुमार पुत्र मदनलाल ने प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर आखलिया चौराहा स्थित एसबीआई के सामने से उसकी बाइक को चुरा ले गया। देवनगर पुलिस के अनुसार लाला लाजपतरॉय कॉलोनी पांचवीं रोड निवासी अब्दुल रशीद पुत्र अब्दूल सत्तार की बाइक बरकतुल्ला खां स्टेडियम के बाहर से चोरी हो गई। वह स्टेडियम में मजदूरी कर रहा था। सुबह बाइक खड़ी की, वह शाम को नहीं मिली। इधर झंवर पुलिस के अनुसार पटेलावास जोड झंवर निवासी नारायणराम पुत्र लाभाराम पटेल की बाइक घर के बाहर से चोरी हुई।

राम मोहल्ला से बोलेरो चोरी

भीतरी शहर नागौरी गेट स्थित राम मोहल्ला निवासी प्रवीण सिंह पुत्र उम्मेद सिंह ने नागौरी गेट पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर रात के समय उसके घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोरी कर गया।

ड्राइक्लीन की दुकान से नगदी चोरी

कुम्हारियां कुआं खांडाफलसा निवासी पुष्पेेंद्र मरेठा पुत्र प्रताप सिंह ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी एक ड्राईक्लीन की दुकान शंकरनगर पाल रोड पर है। जहां से रात में अज्ञात चोर दुकान के गल्ले से रूपए चुरा ले गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed