बीकानेर का वांछित जोधपुर में एमडी व डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीकानेर का वांछित जोधपुर में एमडी व डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार। जोधपुर कमिश्नरेट की प्रतापनगर पुलिस ने एक बदमाश को एमडी व डोडा- पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। वह बीकानेर के पुलिस थाना बज्जू का वांछित है।

प्रताप नगर थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश व पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार एडीसीपी रोशन मीणा व एसीपी रविन्द्र बोथरा के सुपर विजन में अवैध हथियारों,मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा,12 तोले का छत्र बरामद

इसी के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बज्जु में जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के गंभीर प्रकरण में करीब एक साल से फरार वांछित आरोपी गांव बस्तवा पुलिस थाना बालेसर निवासी जेठूसिंह पुत्र भंवरसिंह को दस्तायाब किया गया। तलाशी के दौरान मुल्जिम जेठुसिंह की जेब से अवैध मादक पदार्थ 0.71 एमडी व 58.15 ग्राम पीसा हुआ डोडा पोस्त बरामद किया गया। इसकी सूचना बज्जू पुलिस को दी गई। उनके आने पर बाद में सुपुर्द किया गया।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026