Doordrishti News Logo

लूणी-जालोर के रास्ते बीकानेर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन आज से

27 जनवरी तक करेगी 5 फेरे

जोधपुर,शरदकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त यातायात को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर से जोधपुर-लूणी-जालोर के रास्ते बांद्रा टर्मिनस के लिए स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन गुरुवार से प्रारंभ होगी। ट्रेन एक माह के दौरान बीकानेर-बांद्रा के बीच पांच फेरे करेगी। डीआरएम गीतिका पांडेय ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों में ट्रेनों में अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रेल सेवा 04713/04714, बीकानेर- बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल साप्ताहिक गुरुवार से बीकानेर से प्रारंभ करने की व्यवस्था की है। यह ट्रेन जोधपुर,लूणी तथा जालोर से होकर गुजरेगी।

ये भी पढ़ें- कोविड : मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पतालों में मॉकड्रिल

रेल सेवा 04713, बीकानेर से 29 दिसंबर से 26 जनवरी 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर सायं 7.50 बजे जोधपुर होते हुए शुक्रवार अपराह्न 1.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी। वापसी में रेल सेवा 04714,बांद्रा टर्मिनस से 30 दिसंबर से 27 जनवरी 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार अपराह्न 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे जोधपुर होते हुए दोपहर ढाई बजे बीकानेर पहुंच जाएगी इस तरह ट्रेन के आवागमन में 5 फेरे होंगे जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।

ट्रेन आवागमन में नोखा, नागौर, मेड़ता रोड,जोधपुर,लूणी, समदड़ी,मोकलसर,जालोर,मोदरान, मारवाड़ भीनमाल,रानीवाड़ा,भीलड़ी, मेहसाणा,अहमदाबाद,नडियाद,आंनद,वडोदरा,सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। ट्रेन में टू टियर एसी, थ्री टियर एसी, स्लीपर व जनरल सहित 20 डिब्बे होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026