पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का भूमि पूजन शनिवार को

जोधपुर, जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान एवं नोडल एजेंसी मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 7 से 16 जनवरी, 2022 तक रावण का चबुतरा मैदान में आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के भूमि पूजन का कर्यक्रम शनिवार, 25 दिसंबर को उत्सव स्थल रावण का चबुतरा मैदान में रखा गया है।

उत्सव संयोजक सुनील परिहार ने बताया कि आगामी 7-16 जनवरी, 2022 तक रावण का चबुतरा मैदान में जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान एवं नोडल एजेंसी मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले 31 वें पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2022 का नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा, दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, शहर विधायक मनीषा पंवार, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई एवं जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी के सानिध्य में वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम शनिवार 25 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी, उत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य व विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि व उद्यमी भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर एवं उत्सव अध्यक्ष इंद्रजीतसिंह, जेडीए आयुक्त कमर उल जमान चौधरी, जोधपुर नगर निगम दक्षिण आयुक्त अरूणकुमार पुरोहित एवं उत्तर क्षेत्र के आयुक्त राजेन्द्रसिंह कविया भी उपस्थित रहेंगे। उत्सव के मुख्य समन्वयक भंवरलाल चोपड़ा एवं समन्वयक सचिव निलेश संचेती ने बताया कि उत्सव के भव्य आयोजन हेतु कार्य तीव्र गति से चल रहा है। भूमि पूजन के साथ ही उत्सव स्थल पर डोम, टेंट स्ट्रक्चर इत्यादि का कार्य तीव्र गति से शुरू होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews