Doordrishti News Logo

भीलवाड़ा कूरियर कंपनी लूट का मास्टर माइंड जोधपुर का यूट्यूबर ब्लागर

  • पांच बदमाश भीलवाड़ा पुलिस की गिरफ्त में
  • लूट के 20 लाख 7 हजार 800 रुपए भी बरामद

जोधपुर,प्रदेश के भीलवाड़ा की कूरियर कंपनी में लूट का मास्टरमाइंड जोधपुर का यू-ट्यूबर निकला। उसने भीलवाड़ा में रहने वाले राजस्थानी सिंगर के अलावा 3 अन्य बदमाशों को वारदात में शामिल किया था। राजस्थानी सिंगर जिस रिसॉर्ट में शूटिंग करता था,उसमें ही पांचों बदमाश ठहरे थे। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे लूट के 20 लाख 7 हजार 800 रुपए भी बरामद किए हैं। अभियुक्त अभी भीलवाड़ा पुलिस की अभिरक्षा में चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- डोडा-पोस्त सप्लायर को नीमच से पकड़ लाई पुलिस

कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि नागौरी गार्डन क्षेत्र स्थित रमेश कुमार शंकरलाल नाम से सिरोही की कूरियर कंपनी है। 9 जनवरी को इस कंपनी में लूट की वारदात हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में जोधपुर के लोहावट चंद्ररनगर निवासी संतोष पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई,जोधपुर स्थित कानासर माजू की ढाणी निवासी परसाराम उर्फ फारसाराम पुत्र भगवानाराम विश्नोई, माजू की ढाणी निवासी राकेश पुत्र अणदाराम विश्नोई और जोधपुर के लोहावट,भजन नगर निवासी सरवण उर्फ श्रवण पुत्र शैतान विश्नोई,जोधपुर के रायपुर चौहानों की कमेरी हाल भीलवाड़ा गोविंद कुमार उर्फ गौतम भट्ट पुत्र बाबूलाल भट्ट शामिल हैं।

जोधपुर के रिसोर्ट में लूट की प्लान

लूट का मास्टरमाइंड जोधपुर का रहने वाला संतोष विश्नोई बताया गया है। ये एक यू-ट्यूब चैनल चलाता है। भीलवाड़ा के रहने वाले राजस्थानी सिंगर गोविंद कुमार की जोधपुर में रहते हुए संतोष विश्नोई से दोस्ती हुई थी। संतोष ने गोविंद को कूरियर कंपनी के बारे में बताया था। तब मास्टर माइंड ने मिलकर गोविंद के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग की थी। लूट से 7 दिन पहले दोनों भीलवाड़ा आए थे।

ये भी पढ़ें- शरद यादव का निधन

रिसॉर्ट में कमरा, यहां बनाया प्लान

आरोपियों ने वारदात में अपने साथ 3 बदमाशों को और शामिल किया था। पांचों लगातार कंपनी की रैेकी कर रहे थे। सभी अजमेर रोड पर एक रिसॉर्ट में रुके थे। इसका इंतजाम गौतम ने किया था। रिसॉर्ट में गौतम अपने वीडियो की शूटिंग करता था। इसी कारण रिसॉर्ट वालों को युवकों पर शक नहीं हुआ।

लाखों की उधारी का चुकारा करना था

पुलिस की अब तक जांच में सामने आया कि संतोष व गोविंद दोनों वीडियो बनाने का काम करते हैं। संतोष पर लाखों रुपए उधार हो गए थे। तीन महीने पहले गौतम ने भी जोधपुर में अपना स्टूडियो खोला था, लेकिन मुनाफा नहीं हुआ। इसके चलते अपने तीन और साथियों को इस लूट में शामिल किया। लूट में शामिल परसाराम उर्फ फारसाराम आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ जोधपुर के बाप पुलिस थाने में चार मामले दर्ज हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026