दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा पर 28 को रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन

पठानकोट से दक्षिण भारत के लिए चलेगी भारत गौरव ट्रेन

जोधपुर(डीडीन्यूज),दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा पर 28 को रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह विशेष रेलगाड़ी आगामी 28 जुलाई को दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा पर रवाना हो रही है। 13 दिवसीय यह यात्रा पठानकोट कैंट स्टेशन से शुरू होगी और यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम,मदुरै,कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी, जो आध्यात्मिक अनुभव,सुविधा और किफायती दरों का अनूठा संगम होगी।

इस ट्रेन की शुरुआत पठानकोट कैंट स्टेशन से होगी। इसके प्रमुख बोर्डिंग पॉइंट में जालंधर सिटी,लुधियाना, चंडीगढ़,अंबाला कैंट,कुरुक्षेत्र, करनाल,पानीपत,सोनीपत,हजरत निजामुद्दीन,मथुरा,आगरा कैंट और ग्वालियर शामिल हैं। कुल मिलाकर यह यात्रा 12 रात और 13 दिनों की होगी,जिसकी वापसी 9 अगस्त को तय की गई है।

जोधपुर: खुला जेल मण्डोर में हुआ पौधारोपण

यात्रा के लिए तीन श्रेणियों में सीटें:- स्लीपर क्लास (640 सीटें),3 AC स्टैंडर्ड (70 सीटें)और 2AC कम्फर्ट (50 सीटें) उपलब्ध हैं। किराया भी काफी किफायती रखा गया है। स्लीपर क्लास ₹30,135, 3AC ₹43,370 और 2AC ₹57,470 प्रति व्यक्ति (सभी दरें जीएसटी सहित)। इस पैकेज में ट्रेन टिकट के साथ-साथ दैनिक भोजन,आराम दायक आवास,दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एसी/नॉन-एसी बस, टूर एस्कॉर्ट,सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सकीय सुविधा आदि शामिल हैं।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली इस यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालु न केवल दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे,बल्कि यात्रा के दौरान भारतीय रेल की ओर से सुनिश्चित की गई सुविधाएं और व्यवस्थाएं उन्हें एक सहज और भावपूर्ण अनुभव भी प्रदान करेंगी।
अधिक जानकारी या रिजर्वेशन के लिए www.irctctourism.com अथवा चंडीगढ़ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts:

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

September 2, 2026