Doordrishti News Logo

पीपाड़शहर में मंत्री के आह्वान पर भामाशाह आए आगे

उदारतापूर्वक सहयोग का लगा तांता

जोधपुर,प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने पीपाड़ शहर गोवंश क्वॉरेंटाइन सेंटर का अवलोकन किया। इस सेंटर पर लगभग 150 संक्रमित गौवंश की देखभाल की जा रही है। प्रभारी मंत्री के आह्वान पर इस क्वॉरेंटाइन सेंटर के लिए पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने 51हजार रुपए, नगर पालिका की अध्यक्ष शंभू देवी सांखला ने 21हजार रुपए,उपाध्यक्ष अफसाना भाटी ने 11हजार रुपए तथा कुरेशी मुस्लिम समाज ने 11हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

प्रभारी मंत्री ने भामाशाहों के योगदान की सराहना की और अन्य भामाशाहों व आम जन से उदारता पूर्वक सहयोग की अपील की। प्रभारी मंत्री ने यहां क्वॉरेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से गौवंश की देखभाल एवं रखरखाव के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने ने क्वारेंटाईन सेंटर पर गौवंश के उपचार के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली दवाइयों का अवलोकन करते हुए इनके बारे में जानकारी ली। उन्होंने सेंटर का संचालन करने वाली टीम से बातचीत भी की और उनकी पीठ थपथपायी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed