Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-बेंगलुरु के बीच एसी समर स्पेशल वीकली ट्रेन रविवार से

  • जालोर-भीनमाल-भीलड़ी के रास्ते संचालित होगी वीकली स्पेशल
  • 9 जून तक ट्रेन करेगी 6 ट्रिप
  • ग्रीष्मावकाश में मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

जोधपुर,भगत की कोठी-बेंगलुरु के बीच एसी समर स्पेशल वीकली ट्रेन रविवार से। ग्रीष्मावकाश में ट्रेनों में अतिरिक्त यातायात को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा भगत की कोठी से सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु स्टेशनों के बीच एसी समर स्पेशल वीकली ट्रेन संचालित की जाएगी। ट्रेन रविवार से चलेगी और 9 जून तक 6 फेरे करेगी।

यह भी पढ़ें – बाइक सवार मजदूर का पीछा कर अंधेरे में बाइक सहित डेढ़ लाख लूटे

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए ट्रेन 06587/06588,सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु-भगत की कोठी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एसी समर स्पेशल वीकली ट्रेन का जालोर-भीनमाल-भीलड़ी स्टेशनों के रास्ते संचालन प्रारंभ किया जा रहा है जिसके 6 फेरे होंगे। ट्रेन 06588, भगत की कोठी से प्रत्येक रविवार को सुबह 4 बजे रवाना होकर सोमवार रात्रि 11.45 बजे सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु पहुंच जाएगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 06587 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से प्रत्येक गुरुवार को सायं 4.30 बजे प्रस्थान कर शनिवार अपराह्न 1.30 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी। सर एम विश्वेसरैया टर्मिनल बेंगलुरु से पहले ट्रिप के लिए गुरुवार को रवाना हुई ट्रेन शनिवार दोपहर भगत की कोठी पहुंचेगी

यह भी पढ़ें – अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 1 फर्स्ट मय सेकंड एसी,3 सेकंड एसी,16 थ्री टायर एसी,1 पेंट्रीकार व 2 गार्ड के डिब्बों सहित कुल 23 कोच होंगे।

इन स्टेशनों पर ट्रेन करेगी ठहराव
ट्रेन आवागमन में लूनी,समदड़ी, मोकलसर,जालोर,मोदरान,मारवाड़ भीनमाल,रानीवाड़ा,धनेरा,भीलड़ी,पाटन, मेहसाना,अहमदाबाद,आणंद, वडोदरा,अंकलेश्वर, सूरत,वलसाड, वापी,बोइसर,वसई रोड,कल्याण,पुणे, सतारा, मिरज, घटप्रभा, बेलगावी, धारवाड़,हुबली,हावेरी,रेन्निबेंनुरू,दावणगेरे, बिरूर,अरसीकेरे,तिपतुरु व तुमकूर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026