Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस ने एक बार फिर चकरी पर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा है। इसे खिलाने वाला पुलिस के अभी हाथ नहीं लगा है। जिस स्थान पर आज जुआघर का भंडाफोड़ किया गया, वहां पूर्व में भी दो पुलिस कार्रवाई हो चुकी है। बुधवार को तीसरी बार पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देकर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जुए के 8500 रुपए जब्त किए।

चकरी पर जुआ दांव

एसीपी नूर मोहम्मद के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीपी ने बताया कि ईएसआई अस्पताल के पास बने एक किराए के घर में रहने वाला इमरान जुआरियों को एकत्रित कर जुआ खिलवा रहा है। जिस पर पुलिस की टीम का गठन कर दबिश दी गई।

चकरी पर जुआ दांव

जहां से पुलिस की टीम ने सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र साहनी, रणजीत सिंह, रामसिंह, प्रदीप, सुकुमार, राजूराम, फतेह सिंह, रघुवीर सिंह, गजेसिंह व महेंद्र को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 8500 रुपए जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि यह तीसरी बार यहां पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले दो बार भी पुलिस ने रेड देकर जुआघर को पकड़ा था। इसे चलाने वाले मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है। इस पर अब सख्ती से नकेल डालने की कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़े – टीकाकरण को लेकर मंडोर सेटेलाइट अस्पताल में हुआ हंगामा

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026