Doordrishti News Logo

बीट कांस्टेबल अधिकाधिक कैमरे लगाने के लिए अभियान चलाएं

जोधपुर, शहर में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्तालय की तरफ से बीट कांस्टेबलों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें अभियान के तौर पर अधिकाधिक कैमरे लगाने पर जोर दिया गया है। जिससे अपराधियों की पहचान में आसानी हो सके। अधिकाधिक कैमरे लगवाने वाले बीट कांस्टेबल को पुलिस आयुक्तालय की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त जोसमोहन ने बताया कि बीट कांस्टेबलों को दिशा निर्देश में बताया गया कि बीट कांस्टेबल द्वारा अपने बीट क्षेत्र में सहज दृश्य सार्वजनिक स्थान पर अपना नाम व मोबाइल नंबर लिखवाएं। बीट स्तर पर बीट के सीएलजी सदस्यों, मौजीज,पुलिस के सहयोगी व्यक्तियों की समय-समय पर मीटिंग आयोजित करें। बीट कांस्टेबल अपने बीट में मनोनीत पुलिस मित्र तथा ग्राम रक्षक आदि की सक्रिय रूप में सहायता लेकर आसूचना तंत्र को मजबूत करेगा।

बीट में लगे प्राइवेट सीसीटीवी कैमरों की सूचीमय संबंधित मकान मालिक,दुकानदार के नाम का मोबाइल नंबर संधारित करेगा। इसके साथ ही बीट क्षेत्र में जनजागरण द्वारा अधिक से अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाया जाना सुनिश्चित करेगा। 26 दिसम्बर तक अपने बीट क्षेत्र में अधिकाधिक कैमरे लगवाएं। अधिक से अधिक कैमरे लगाए जाने वाले बीट कांस्टेबल व प्रभारी को पुलिस आयुक्तालय की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026