Doordrishti News Logo

बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 मई तक आंशिक रद्द

शालीमार एक्सप्रेस 4 मई तक दिल्ली तक होगी संचालित

जोधपुर,बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 मई तक आंशिक रद्द। बठिंडा-धुरी रेल मार्ग पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और किसान आंदोलन के कारण जोधपुर मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

यह भी पढ़ें – आईआईटी जोधपुर के नए निदेशक प्रो अविनाश कुमार अग्रवाल ने कार्यभार संभाला

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन और बठिंडा-धुरी रेल मार्ग के रामपुरा फूल और टापा स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रगति पर होने से बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस बठिंडा तक तथा किसान आंदोलन के कारण बाड़मेर-जम्मूतवी -बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन दिल्ली स्टेशन तक ही किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 2 से 6 मई तथा 14887,ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन 2 से 7 मई तक बठिंडा से ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी तरह ट्रेन 14661/14662, बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 2 से 4 मई तक दिल्ली से जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन बाड़मेर से दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच किया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026