Doordrishti News Logo

बैंक ऑफ़ इंडिया कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

बैंक ऑफ़ इंडिया एम्पलाइज यूनियन

जोधपुर,बैंक ऑफ़ इंडिया कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस ने बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरूद्ध 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर को प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल स्थगित करने का निर्णय किया है।

यह भी पढ़ें – डॉ.स्वाति भाटी स्मृति क्रिकेट में दूसरे दिन हुए 8 मैच

मुख्य लेबर कमिश्नर के समक्ष बैंक प्रबंधन गत 27 दिसंबर 2021 को तय किए हुए समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए सहमत हो गया है। इसके लिए 15 नवंबर 2024 तक के लिए आवश्यक लिपिकों को तय करने के लिए प्रबंधन तथा फेडरेशन दोनों ओर से दो दो प्रतिनिधियों की कमेटी होगी।

इसके बाद प्रबंधन 31 मार्च 2025 तक रिक्रूटमेंट करने की प्रक्रिया हेतु कदम उठाएगा। यह कमेटी आगे की लंबी अवधि के लिए लिपिकों की आवश्यकता होगी इसके लिए भी कार्य करेगी।

बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन द्वारा यह कमिटमेंट करने पर आगामी 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित हड़ताल का आह्वान वापिस ले लिया गया है।

Related posts: