फैक्ट्री परिसर से बैग चोरी,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फैक्ट्री परिसर से बैग चोरी,केस दर्ज। शहर के गायत्री नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में एक फैक्ट्री परिसर से श्रमिक का बैग चोरी हो गया। बैग में जरूरी सामान के साथ अन्य सामग्री थी। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।
बाड़मेर जिले के गिराब थानान्तर्गत रामसर खुडाणी हाल गायत्री नगर में एक फैक्ट्री परिसर में रहने वाले जवाहरलाल पुत्र भीमाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में बताया कि फैक्ट्री परिसर में उसका एक बैग रखा था जो 31 अक्टूबर -1 नवंबर के बीच में चोरी हो गया। बैग में रुपए,जरूरी और कीमती सामान था। चौहाबो थाने के हैडकांस्टेबल हरेंद्र मेहला की तरफ से जांच की जा रही है।
