Doordrishti News Logo

निजी बैंक कर्मचारी की कार से बैग उड़ाया,बैग में था लेपटॉप

जोधपुर,निजी बैंक कर्मचारी की कार से बैग उड़ाया,बैग में था लेपटॉप। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र हनुवंत गार्डन के सामने खड़ी एक कार से निजी बैंक कर्मचारी का बैग किसी शातिर ने उड़ा लिया। बैग मेें बैंक का दिया गया लेपटॉप और अन्य दस्तावेज थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बैग लेपटॉप चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। महामंदिर पुलिस थाने में पावटा बी रोड पदमावती नगर जालम विलास निवासी रंजन आर जैन पुत्र रतनलाल बोथरा की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसे भी पढ़िए- आधी रात को झोपड़ पट्टी में घुसे बदमाश,वृद्ध के कान से गोखरू झपटा

इसमें बताया कि वह आईसीआईसी आई बैंक में काम करता है। उसे बैेंक द्वारा एक लेपटॉप दिया गया है। 15 जुलाई को वह कार लेकर हनुवंत गार्डन की तरफ गया था। जहां एक डेयरी बूथ पर सामान लेने के समय कार को गार्डन के सामने खड़ा किया था। वापिस लौटा तो कार से बैग गायब था,बैग में लेपटॉप था। अपने स्तर पर तलाश की गई मगर बदमाश का पता नहीं लग पाया। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश का चेहरा देखा जा सकता है। फिलहाल महामंदिर पुलिस इसमें तफ्तीश कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026