रेलवे स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट व एकेडमी प्रारंभ

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने किया लोकार्पण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट व एकेडमी प्रारंभ। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलवे स्टेडियम परिसर में सोमवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बैडमिंटन कोर्ट एवं रेलवे बैडमिंटन एकेडमी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर कोर्ट का उद्घाटन किया और इसे खिलाड़ियों के उपयोग हेतु समर्पित किया।

इस अवसर पर डीआरएम त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए नियमित खेल गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बैडमिंटन को एक प्रभावी और सरल व्यायाम बताते हुए कर्मचारियों से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

6 माह और दौड़ेगी वैली क्वीन

मंडल खेलकूद अधिकारी विक्रम सिंह सैनी ने बताया कि इस नए बैडमिंटन कोर्ट और रेलवे बैडमिंटन एकेडमी के शुरू होने से रेलवे कर्मचारियों के आश्रित बच्चों के साथ-साथ बाहरी प्रतिभाशाली बच्चों को भी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। यहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा कोचिंग दी जाएगी,जिससे जोधपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्राप्त होगा।अंत में डॉ. विक्रम सिंह सैनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,मुख्य परियोजना प्रबंधक (जीएसयू) सुनील कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) मनोहर सिंह,मंडल खेलकूद कोषाध्यक्ष जोगेंद्र मीणा,सहायक मंडल खेलकूद अधिकारी शुभम यादव सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी,कर्मचारी यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधि,रेलवे खिलाड़ी और कर्मचारी उपस्थित थे।