Doordrishti News Logo

जोधपुर, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की महापरिनिर्वाण पर भारतीय जनता पार्टी, जिला जोधपुर शहर द्वारा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में नागौरी गेट स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा गया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब ने अपनी जीवन में सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक और संवैधानिक इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा समता मूलक समाज की स्थापना के लिए प्रयासों को याद करते हुए उन्हें श्रंद्वाजलि दी। नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने उन्हें युगदृष्टा बताया तथा दलित और शोषित वर्ग के लिए किए गये उनके कार्यों को याद किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने पत्रकारों अनोपचारिक बातचीत में कहा कि एससी एवं एसटी मोर्चा द्वारा आगामी दिनों में महापरिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए जायेंगे जिसमें सेवा, बस्तियों में मास्क एवं सैनेटाईजर, प्रति दिन कम से कम एक घण्टा स्वच्छता कार्यक्रम,अस्पताल,सेवा बस्ती में फल एवं स्टेशनरी वितरण सहित बाबा साहब के जीवन पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में नगर निगम दक्षिण उप महापौर किशन लड्ढा, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, जिला उपाध्यक्ष डा. संगीता सोंलंकी, नरेश सुराणा, राजेन्द्र पालीवाल, राजेन्द्र बोहरा, सुभाष गहलोत, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, जिला मंत्री कमलेश गोयल, जमना देवी बंजारा, पार्षद लीलाधर मेघवाल, धनराज मकवाना, मीमा देवी सरगरा, अशोक खींची, कुसुमलता, सुरेश जोशी, राजेन्द्रसिंह टाक, जगदीश नायक, मण्डल अध्यक्ष सुनील भाटी, महेन्द्र छंगाणी, राकेश बागरेचा, माधोसिंह परिहार, श्यामसुन्दर गौड़, भवानी प्रतापसिंह शेखावत, नवीन वैष्णव, मनीष परिहार, ताराचंद गहलोत, सुरेश मेघवाल, शशिप्रकाश प्रजापत, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धुरेन्द्र मेघवाल, मंजू कंडारा, शैतानसिंह सामरिया, कमल चावला, महेंद्र सरगरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।