Doordrishti News Logo

बीए फाइनल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने दी हत्या की रिपोर्ट

पुलिस ने कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र फतेहसागर पंच महादेव मंदिर के सामने रहने वाली एक बीए फाइनल ईयर की छात्रा की उसके अपने ही घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव रसोईघर में फंदे पर लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका में केस दर्ज करवाया है। रविवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। कोई सुसाइड नोट आदि भी नहीं मिला है। मोबाइल लॉक है और पासवर्ड लगा है।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि फतेहसागर पंच महादेव मंदिर के सामने रहने वाली 19 साल की भाग्यश्री पुत्री अजय चौहान की मौत हो गई। उसके पिता हैण्डीक्राफ्ट का कार्य करते हैं और मां बीजेएस में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके एक भाई और एक बहन है। घर तीन मंजिला बना है। जिसमें अन्य रिश्तेदार परिवार भी साथ ही रहते हैं।

शनिवार की रात को भाग्यश्री के पिता अजय चौहान घर पर आए थे। बाकी सदस्य अपने अपने कमरों में थे। उन्होंने भाग्यश्री के फोन पर कॉल किया तो कोई रिप्लाई नहीं मिला। तब वे उसे ढूंढते हुए कमरे के अंदर से रसोई में गए। तब वह रसोईघर में फंदे पर लटकी मिली। घर के अन्य सदस्यों को तत्काल उठाकर भाग्यश्री को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि भाग्यश्री की मौत पर उसके भाई हर्ष चौहान की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दी गई है। शव का रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। विसरा भी प्रिजर्व किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026