Doordrishti News Logo

ऑटो रिक्शा भिड़े,एक चालक गंभीर घायल

प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया

जोधपुर,ऑटो रिक्शा भिड़े,एक चालक गंभीर घायल। जोधपुर के निकट देचू कस्बे में दो सवारी टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक टैक्सी चालक गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जोधपुर रैफर किया गया है।

यह भी पढ़ें – चाय की होटल में गैस लीकेज से आग लगी

जानकारी के अनुसार देचू थाना क्षेत्र के गुमानपुरा सडक़ पर दोपहर करीब 12 बजे दो टैक्सी आमने-सामने भिड़ गई। एक टैक्सी फलोदी से देचू की तरफ आ रही थी जबकि दूसरी टैक्सी देचू से फलोदी की तरफ जा रही थी। तभी दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक टैक्सी का चालक पांचाराम गंभीर घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से देचू अस्पताल लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर उसे 108 एम्बुलेंस से जोधपुर रेफर किया गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद देचू थाना प्रभारी दाऊद खान मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों को थाने लाया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: