शैतान ने मारा कहने वाली चारों मौसियां पहुंची जेल

  • मासूम भांजे की हत्या का मामला
  • रिमाण्ड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने किया कोर्ट में पेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शैतान ने मारा कहने वाली चारों मौसियां पहुंची जेल। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गत शनिवार की तडक़े नेहरू कॉलोनी में अपने नवजात भांजे की पटक-पटक कर निर्मम हत्या की दिलदहला देने वाली घटना और उसमें पकड़ी गई चारों

आरोपी मौसियों की पुलिस अभिरक्षा खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी मौसियों मासूम को शैतान ने मारा ऐसा बोल पुलिस को भी चौंका दिया था।

यह भी पढ़ें – स्काउट गाइड जंबूरी हेतु राजस्थान दल लखनऊ रवाना

पुलिस ने घटना के बाद मौका मुआयना किया था और घर के अंदर जाते ही पुलिस भी चौंक गई थी। उनको टोना-टोटके के सामान मिला। पुलिस ने हत्या की आरोपी चारों मौसियों नेहरू कॉलोनी निवासी मंजू पुत्री हीरालाल सांसी,बहन गीता, ममता और मूलत: गुजरावास की सांसी बस्ती हाल नेहरू कॉलोनी निवासी रामेश्वरी पत्नी राजूराम सांसी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था।

यह बोली थी -भांजे को उन्होंने नहीं, शैतान ने मारा है 
पुलिस के अनुसार पूछताछ में चारों मौसियां एक ही बात की रट लगाकर बैठी रही कि उनके भांजे को उन्होंने नहीं मारा। शैतान ने मारा है। पुलिस ने मृतक प्रत्युश की मां सुमन और पिता पूनाराम के बयान भी लिए।

मामा ने बताया था वीडियो 
अब तक की जांच में पता लगा कि मृतक प्रत्युष के मामा ने घटना के दौरान वीडियो बनाया था। साथ ही उसने अपनी बहनों को रोकने का प्रयास भी किया था। फिर भी चारों बहनों ने मिलकर भांजे की हत्या कर दी। पुलिस ने वीडियो क्लिप को जब्त किया था।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026