जोधपुर,कोरोना महामारी की वजह से पिछले पूरे साल संगीत से जुड़े कई कार्यक्रम नहीं हो पाए। अब गुरुवार से शुरू हुए राग फेस्टिवल में सुबह 7 बजे जसवंत थड़ा प्लेटफार्म पर बसंत काबरा एवं सहयोगी कलाकारों की ओर से सरोद वादन किया गया।

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट, स्वर सुधा और राग साइंस के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार से तीन दिवसीय फेस्टिवल शुरू हुआ। जिसमें शास्त्रीय संगीत के स्वर, सूफी संगीत का सुकून और तबले की बारीकी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

1 साल बाद हुए शहर में शास्त्रीय संगीत के इस कार्यक्रम की सभी ने तहे दिल से स्वागत किया। बसंत काबरा के साथ सहयोगी कलाकारों ने सरोद वादन में अपना हल्की ठंड में संगीत वादन से श्रोताओं का मन उत्साह से भर दिया और चारों तरफ संगीतमय माहौल हो गया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

