नौसीखिया घुसा हेलमेट पहनकर एटीएम में किया तोड़फ़ोड़
जोधपुर, शहर के महामंदिर थाना क्षेत्र में एक बार फिर एटीएम लूट का प्रयास हुआ। इस बार भी लुटेरा कामयाब नहीं हो सका। वह नौसीखियां प्रतीत हो रहा है। हेलमेट पहने इस युवक ने तड़क़े चार बजे सेंध का प्रयास किया। घटना के समय एटीएम पर गार्ड भी नहीं था। पुलिस अब आस पास के बस्ती में इसकी तलाश में जुटी है। जल्दी इसका खुलासा किया जा सकता है। एटीएम में 16 लाख रूपए रखे थे। जो पूरी तरह सुरक्षित बताए गए है।
महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मटकी चौराहा से कुछ आगे जाने पर टयूबवैल के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा है। तड़क़े चार बजे एक शख्स हेलमेट पहने अंदर घुसा है। उसके हाथ में एक लगिया अथवा सरिया था। उसने एटीएम में छेड़छाड़ किए जाने के साथ तोडफ़ोड़ कर रूपयों को चुराने का प्रयास किया। मगर कामयाब नहीं हो सका। थानाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वह तड़क़े चार बजे का टाइम प्रतीत हुआ है। एसीपी पूर्व दरजाराम ने बताया कि इस एटीएम पर रात को कोई गार्ड भी नहीं था। सुबह नौ बजे पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। घटना को लेकर महामंदिर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। कुछ दिनों पहले भी महामंदिर बीजेएस नट बस्ती में एक एटीएम पर सेंध लगाने का प्रयास किया गया था। मगर पुलिस ने इस घटना का आठ घंटों बाद ही खुलासा कर दिया गया था।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

