Doordrishti News Logo

निजी कंपनी कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

माल बेचने की बात को लेकर विवाद

जोधपुर,निजी कंपनी कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास। शहर के मगरापूूंजला में रहने वाले एक व्यक्ति पर बासनी उद्योग नगर में कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। वह एक निजी कंपनी में काम करता है और माल बेचने की बात को लेकर विवाद होना बताया है। बासनी थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – अस्पताल की पार्किंग से मोपेड चोरी में युवक गिरफ्तार

मगरापूंजला निवासी द्विजेेंद्र सिंह पुत्र प्रवीर सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 19 अप्रैल को वह कंपनी की गेट मिटिंग में आया था। मिटिंग से बाहर आकर अपने फोन पर बात कर रहा था। तब सुनील विश्रोई और सलमान मेहर गाड़ी लेकर आए और उस पर गाड़ी को चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। जिस पर उसने पीछे हटकर अपना बचाव किया। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। उसने रिपोर्ट में बताया कि कंपनी के माल बेचने को लेकर यह लोग विवाद कर रहे हैं। कंपनी का एक डिस्ट्रिीब्यूटर कार्यालय उद्योग नगर बासनी में है। बासनी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026