टोल प्लाजा कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास

50 हजार की हफ्ता वसूली के लिए धमकी

जोधपुर,टोल प्लाजा कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास।निकटवर्ती करवड़ के नेताड़ा टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट के साथ स्कार्पियो से कुचलने का प्रयास किया गया। हमलवारों ने टोल प्लाजा चलाने के लिए 50 हजार की हफ्ता वसूली के लिए धमकाया। इस बारे मेें टोल मैनेजर की तरफ से अब करवड़ थाने में रिपोर्ट दी गई है। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। करवड़ पुलिस ने बताया कि इस बारे में उत्तरप्रदेश के कानपुर स्थित मंजलपुरा हाल नेतड़ा टोल प्लाजा के मैनेजर हरीओम सिंह पुत्र निर्मल सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – मकर सक्रांति पर बीमार व बेसहारा गौवंश को चारा व गुड़ वितरित

इसमें बताया कि 11 जनवरी की रात को डेढ़ बजे बावड़ी की तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो आई और टोल प्लाजा के बूम संख्या 2 के गेट को तोडक़र तेजी से निकल गई। फिर गाड़ी को वापिस घुमाकर बूम संख्या गेट 6 से टकराया और वहां कर्मचारी भीम ने खुद को बचाया। स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने फिर कर्मचारी पवन मिश्रा को कुचलने का प्रयास किया तो उसने खुद को डिवाइडर पर चढ़ाकर बचाया। इसके बाद गाड़ी से पांच सात व्यक्ति हथियार लेकर उतरे उनके माथे पर रूमाल बांधा हुआ था। गाड़ी में बैठा एक शख्स को बक्सा टाक बावड़ी का बताते हुए धमकाया कि यहां पर टोल चलाना है तो 50 हजार रुपए हफ्ता देना होगा नहीं तो जान से मार देगा। करवड़ पुलिस अब टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचार कर तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews