Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में लोहे के पाइप से हमला

घायल अस्पताल में भर्ती

जोधपुर(डीडीन्यूज),आपसी विवाद में लोहे के पाइप से हमला। मसूरिया नट बस्ती में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें लगी। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। घायल की भतीजे ने नामजद लोगों के खिलाफ देवनगर थाने में रिपोर्ट दी है। घायल उपचाराधीन बताया गया है।

यह भी पढ़िए – मोबाइल टावर से उपकरण चोरी

देवनगर पुलिस ने बताया कि भट्टी की बावड़ी 17 ई सेक्टर क्षेत्र में रहने वाले शिवराज नट पुत्र मुन्नाराम नट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके चाचा पर मसूरिया नट बस्ती में रमेश,शेरसिंह, लखन आदि लोगों ने प्राणघातक हमला किया। लोहे के पाइप से किए गए वार से उसके चाचा बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के साथ उन्हें अब एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि घायल का उपचार जारी है। मामले में आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026