Doordrishti News Logo
  • अन्य के पहचान का प्रयास

  • शांति भंग में पकड़ा

  • बिना नंबरी स्कार्पियो जब्त

जोधपुर, शहर के  सरदारपुरा बी रोड पर शुक्रवार की देर रात बदमाशों द्वारा एक युवक के साथ लोहे व स्टील के बल्ले से की गई मारपीट के बाद आज चार लोगों को शांति भंग में हिरासत में लिया है। इधर हमले में घायल युवक का मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार जारी है।

पकड़े गए अभियुक्तों में कबीर नगर स्थित पहाड़ेश्वर महादेव गली नंबर 4 निवासी अमीरूदीन पुत्र सरफुदीन, डालीबाई चौराहा के पास में रहने वाला असलम खां पुत्र रहुफ अहमद, बरकतुल्ल खां कॉलोनी निवासी इरफान पुत्र अब्दुल रहीम एवं यहीं का अरबाज पुत्र अनवरअली है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज किया है।

गौर तलब है कि शुक्रवार की रात को सरदारपुरा सी रोड पर एक स्कार्पियो चालक को युवक द्वारा हाथ दिखाकर रूकवाने का प्रयास किया गया था। फिर गाड़ी से चार पांच लोग उतरे और युवक से मारपीट करने लगे। तब युवक वहां से फरार हो गया। इधर गाड़ी सवार पीछा करते हुए सरदारपुरा बी रोड की तरफ गए और वहां भी एक अन्य युवक को स्टील व लोहे के बल्ले से पिटाई। इस मारपीट में घायल युवक सांगरिया निवासी सुरेंद्र सिंह का उपचार चल रहा है।

फिलहाल पुलिस झगड़े की वजह पता लगाने के प्रयास में है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिशान प्रतीत हो रहा है। इनके बीच कोई लेन देन का विवाद भी हो सकता है। इन्हें अभी शांति भंग में पकड़ा गया है। बाद में मुकदमें गिरफ्तार कर अनुसंधान आरंभ किया जाएगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026