विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे
स्थानीय कार्यक्रम में की शिरकत -सर्किट हाउस पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद हुए रवाना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः जोधपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
अपने प्रवास के दौरान देवनानी ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सर्किट हाउस में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल तथा पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) से शिष्टाचार भेंट कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख
सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया तथा निर्धारित कार्यक्रम पूर्ण कर अपराह्न में सड़क मार्ग से अजमेर के लिए प्रस्थान किया।
