Doordrishti News Logo

युवक गिरफ्तार,नाबालिग निरूद्ध

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा इलाके 12वीं रोड पर रविवार को दिन में एक युवक के हाथ से बाइक सवार युवक मोबाइल झपट कर ले गए। पुलिस कमांड सेंटर के कैमरे और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने लुटेरों का रात भर पता लगाया। आज सुबह युवक और नाबालिग को निरूद्ध कर लिया। लूटा गया मोबाइल जब्त कर लिया गया है। यह लोग वारदात के लिए परिचित से गाडिय़ों मांगकर ले जाते थे। इनसे अन्य वारदातों का पता लगाया जा रहा है।

सरदारपुरा थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि मूलत: जैसलमेर के झिनझिनयाली निवासी कमल सिंह पुत्र मानसिंह राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह रविवार की अपरान्ह में 12वीं रोड से अपने मोबाइल पर परिचित से बात करते हुए जा रहा था। तब एक बाइक पर दो बदमाश आए और हाथ से मोबाइल झपट कर ले गए।

थानाधिकारी ने बताया कि मामले में जांच करते हुए थाने के एसआई सलीम मोहम्मद, मुकेश कुमार, एएसआई गोकूल कु मार, हैडकांस्टेबल चूनाराम, कांस्टेबल राजू डूडी, राकेश पूनिया के साथ कांस्टेबल मेहराम की टीम का गठन किया गया। पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर से थानाधिकारी सुनील चारण और एक्सपर्ट भूपेंद्र सिंह ने आस पास के सीसीटीवी फुटैज और कमांड सेंटर के कैमरों को खंगालते हुए शातिरों का पता लगाया। तब उनकी रात में पहचान कर ली गई। इस पर आज सुबह एक आरोपी अजमेर के ब्यावर स्थित सुरेंद्रसिंह पुत्र नींबसिंह को पकड़ा गया। उसके साथ वारदात में शरीक बालक को भी निरूद्ध किया गया।

ये भी पढें – शोरूम का वेंटिलेटर हटाकर घुसा नकबजन, मोपेड और रूपए चुरा ले गया

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026