Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए आसाराम का ऑक्सीजन लेवल रविवार को एक बार फिर घट गया। जेल से उन्हें एक बार फिर एम्स ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन आसाराम ने वहां इलाज कराने को जाने से मना कर दिया। इसके बाद आयुर्वेद यूनिवर्सिटी से एक डॉक्टर को बुलाया गया। जांच करने के बाद उसे ऑक्सीजन दी गई।

कोरोना मुक्त होने के बाद दो दिन पूर्व आसाराम को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया था। जोधपुर जेल में आज सुबह उसकी तबीयत बिगड़ऩा शुरू हो गई। उसका ऑक्सीजन लेवल घट कर 92 तक आ पहुंचा। इसके बाद जेल में ही उसे ऑक्सीजन पर रखा गया।

जेल अधिकारी उसे एम्स वापस ले जाने के इच्छुक थे लेकिन आसाराम अड़ गया कि उसे सिर्फ आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से ही इलाज करवाना है। इसके बाद जेल प्रशासन ने करवड़ स्थित आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के डॉ. अरुण त्यागी को बुलाया। उन्होंने आसाराम की जांच की और कुछ दवा दी। उनकी जांच करने के बाद फिलहाल उसकी तबीयत स्थिर बनी हुई है।

ये भी पढ़े :- 30 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खर्च किए जाएंगे 15 करोड़ रुपए-शेखावत

डॉ. त्यागी ने बताया कि कोविड के कारण उनको कुछ दिक्कतें है। मैने उन्हें समझाया है कि इलाज के लिए जरूरी है कि उनकी कुछ जांच कराई जाए। ये जांच अस्पताल में ही हो सकती है। ऐसे में वे एम्स या एमडीएम अस्पताल में अपनी जांच करवा लें। इसके बाद यदि वे चाहेंगे तो हम आयुर्वेद से उनका इलाज शुरू कर देंगे। उसे प्रोस्टेट की समस्या पहले थी, वह अब और बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीडऩ मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम की जेल से बाहर आने की उम्मीदों को जोरदार झटका लगा था। कोरोना संक्रमित होने के बाद आसाराम की तरफ से राजस्थान हाईकोर्ट में दो महीनेे की अंतरिम जमानत देने का गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने जोधपुर एम्स से मेडिकल बोर्ड गठित करके रिपोर्ट देेने को कहा था। इस बोर्ड ने दो दिन पहले ही आसाराम की तबीयत को एकदम सही करार दिया था। कुछेक मामलों में इलाज की आवश्यकता बताई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया।

एम्स ने दी रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद 7 मई को महात्मा गांधी अस्पताल से आसाराम को एम्स लाया गया। यहां भर्ती होने के बाद उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। तीन दिन से वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं है। उसके पॉजिटिव आने के बाद अब 14 दिन पूरे हो चुके है। ऐसे में एम्स की गाइडलाइन के अनुसार उसे डिस्चार्ज किया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि 14 मई को पेट में अल्सर के कारण उसका हीमोग्लोबिन कम हो गया था। आसाराम ने पहले खून चढ़वाने से मना कर दिया। बाद में 16 मई को वह ऐसा करने को तैयार हो गया। उसे दो यूनिट खून चढ़ाया गया। इसके बाद उसका हीमोग्लोबिन बढ़ गया। उसकी कुछ अन्य जांच की जानी प्रस्तावित थी, लेकिन आसाराम ने ऐसा करवाने से मना कर दिया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026