Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए एम्स में भर्ती आसाराम ने अब अपना हीमोग्लोबिन कम होने के नाम पर राजस्थान हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। आसाराम की तरफ से कोर्ट में पेश अर्जी में कहा गया है कि उसकी तबीयत बिगड़ रही है और दो यूनिट खून तक चढ़ाना पड़ गया। ऐसे में उसे तुरंत जमानत दी जाए।

गुरुवार को हाईकोर्ट में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिय़ा का निधन होने पर अवकाश घोषित कर दिया गया। ऐसे में आसाराम की इस याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई है। न्यायाधीश संदीप मेहता व न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाह की खंडपीठ में आसाराम मामले की सुनवाई होनी थी। आसाराम की तरफ से कहा गया है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उसका इलाज एम्स में चल रहा है

। इलाज के दौरान उसका हीमोग्लोबिन लगातार कम होता जा रहा है। ऐसे में उसे तुरंत इलाज की आवश्यकता है। वह आयुर्वेद पद्धति से अपना इलाज कराना चाहता है। इस आधार पर उसे तुरंत अंतरिम जमानत दी जाए ताकि वह अपना इलाज करवा सके। हालांकि जोधपुर एम्स में आसाराम को वहां से डॉक्टर बेहतरीन इलाज दे रहे हैं, लेकिन उसका विश्वास आयुर्वेद पर अधिक है। वह हाईकोर्ट से पहले भी तीन बार केरल जाकर अपना इलाज कराने के नाम पर जमानत मांग चुका है।

ये भी पढ़े :- ऑक्सीमीटर वितरित किए

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमित आसाराम की तबीयत खराब चल रही है। एम्स में भर्ती आसाराम के पेट में अल्सर की शिकायत है। एंडोस्कोपी करने के लिए सोमवार को एम्स से मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रविवार को उसको 2 यूनिट खून भी चढ़ाना पड़ गया था। एम्स के डॉक्टर लगातार उसकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। एंडोस्कोपी के बाद उसे वापस एम्स ले जाया गया। आसाराम की तरफ से पहले से पेश जमानत याचिका पर सुनवाई 21 मई को होना तय है। इससे पूर्व आसाराम ने इसी याचिका के साथ यह नई याचिका पेश कर दी। इस पर आज सुनवाई टल गई। अब इस मामले पर कल सुनवाई होने की उम्मीद है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026