Doordrishti News Logo

शनिवार की तडक़े बासनी में फिर धधकी हैण्डीक्राफ्ट इकाई

जोधपुर, शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई है। पिछले तीन चार दिनों में लगातार एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो गई हैं। शनिवार की तड़क़े बासनी औद्योगिक क्षेत्र की एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान हो गया।

as the heat increases the incidence of fire in the city increases

दर्जन भर दमकलों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया। आग की ऊंची लपटों के बीच फैक्ट्री पर लगा टीनशेड धराशायी हो गया। ऐसे में आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड ने कई फेरे कर आग को नियंत्रित किया ताकि निकट की फैक्ट्रियों तक फैलने से से रोका जा सके।

as the heat increases the incidence of fire in the city increases.

चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह ने बताया कि शनिवार की तड़क़े 5.20 पर सूचना मिली कि बासनी इंडस्ट्रीज एरिया की गली नंबर आठ में स्थित मनीष आर्ट एंड क्राफ्ट में आग लग गई है। वहां पहुंचने पर देखा कि आग बहुत तेजी से फैलती जा रही है। ऐसे में अन्य फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुला लिया गया। फैक्ट्री में लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद तैयार किए जाते हैं। ऐसे में लकड़ी के तैयार उत्पादों के साथ ही बड़ी मात्रा में लकड़ी रखी हुई थी।

पॉलिश से जल्दी फैली आग

हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर की जाने वाली पॉलिश में काम आने वाले रसायन से भरे ड्रम तक पहुंच गई। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची उठती लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री के ऊपर लगा टीनशेड भी भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। टीनशेड गिरने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फायरमैन ने कुछ स्थान से टीनशेड को हटा कर आग बुझाई। तेजी से फैलती आग के कारण इसके निकट की अन्य फैक्ट्रियों को चपेट में लेने की आशंका खड़ी हो गई। मगर समय पर बचा लिया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026