Doordrishti News Logo

जोधपुर, ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित 6 अंतराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम अभिज्ञ विचारक मंडली द्वारा घोषित किया गया है। इस प्रतियोगिता में पूरी दुनिया से 526 कलाकृतियां हस्तगत हुई थी। इनमें से 14 कलाकृतियां प्रोफेशनल केटेगरी से, 13 कलाकृतियां स्टूडेंट केटेगरी से चयनित की गई।

इसके अलावा इफएसी के सृजन सम्मान के लिए कलाकार पंचानन सामल को संस्था द्वारा चयनित किया गया। सामल अपनी सृजन कला द्वारा समाज को नई दिशा दे रहे हैं, हर साल नूतन कलाकारों की सृष्टि करने में सफल हुए हैं। उनकी निस्वार्थ कामना के लिए उन्हें यह सृजन सम्मान दिया जा रहा है।

प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडली में वीरन्ना मनप्पा अर्कषली, कर्नाटक शिल्पकला अकादमी के चेयरमैन चंद्र शेखर ए.पि, मुद्रण कला विभाग के मुख्य, महिसुर चित्र कला महाविद्यालय बसवराज मुसवालजी, पूर्व अध्यक्ष कर्णाटक ललित कला अकादमी एवं वरिष्ठ चित्रकार कंदन मंगलोर शामिल थे। सभी विचारकों ने एक-एक कलाकृतियों का अनुध्यान करते हुए समस्त नियमों के साथ सृजनशीलता तथा नूतनता के आधार पर विजेताओं का नाम घोषित किया।

ये भी पढ़े :- दवा व्यवसायियों व फार्मेसिस्टों के लिए प्राथमिकता से वैक्सीनेशन की मांग

प्रोफेशनल केटेगरी में मानसी सागर, नाशिक (श्रेष्ठ कला पुरस्कार), किरण शेरख़ाने, कर्नाटक (श्रेष्ठ छवि पुरस्कार), उज्ज्वल मंडल, ईस्ट मेदिनीपुर (श्रेष्ठ भास्कर्य पुरस्कार), अबनींद्र कर, ओडिशा (श्रेष्ठ रेखाचित्र पुरस्कार), संदीप सुनेरिया, गुजरात (श्रेष्ठ ग्राफिक़ पुरस्कार), हाइली कमांडेड पुरस्कार शिल्पी नीलिमा श्रीवास्तव, भोपाल, गायत्री मंथा, कर्नाटक, धर्मेंद्र ल. साहनी, गुजरात, शुवांकर बेरा, पश्चिम बंगाल, योजना देहनकर, नवी मुंबई, अनिर्बन शेठ, पश्चिम बंगाल, समरेंद्र बेहरा, ओडिशा, अपूर्वा भांडे, ईस्ट मुंबई, स्टूडेंट केटेगरी में सत्यम मल्हार, सिंधुदुर्ग (श्रेष्ठ कला पुरस्कार), श्वेता विश्वकर्मा, भास्कर ज्योति सैकिआ, असम (श्रेष्ठ भास्कर्य पुरस्कार), महासेवता बिस्वास, नई दिल्ली (श्रेष्ठ रेखाचित्र पुरस्कार), भानु श्रीवास्तव, चंडीगढ़ (श्रेष्ठ ग्राफिक़ पुरस्कार), हाइली कमांडेड पुरस्कार शिल्पी रिया प्रेमचंद चांदवानी, मुंबई, खान शमीम अख्तर, मुंबई, सुकर्ना दास, पश्चिम बंगाल, सुनैना, पठानकोट, शिवम् शर्मा, दिल्ली, प्रिया गुप्ता, दिल्ली, अज़ीज़ वर्मा, पठानकोट, स्वरुप कँवार, राजस्थान को चयनित किया गया है।

यह पूरी प्रक्रिया इएफएसी के संपादक मनोज संधा के तत्वावधान में हुआ था। उनके साथ संस्था के अन्य सदस्य यतीश कासरगोड, दिलीप मल्लिक, केशव वरनोति, नृसिंघ चरण ओझा, टिकम खंडप्पा, संगीत सामंतराय एवं किशोर चंद्र नायक शामिल थे। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप्त किशोर दास ने बताया कि 30 मई को सुबह 10 बजे गूगल मीट के ज़रिये पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026