Doordrishti News Logo

प्लॉट पर गेट लगाने पहुंचे,रिश्तेदारों ने किया हमला

गाड़ी को पहुंचाया नुकसान,केस दर्ज

जोधपुर,शहर के निकट बोरानाडा चौराहा के समीप जमीन पर दरवाजा लगाने गए एक व्यक्ति पर उसके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस में अब इस बारे में केस दर्ज करवाया गया है।बोरानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में बोरानाडा मेन चौराहा के पास में रहने वाले रमेश कुमार देवासी ने रिपोर्ट दी।

ये भी पढ़ें- जमीन विवाद में रिश्तेदारों मेें लाठी भाटा जंग, तीन घायल

रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र में ही उसकी जमीन है। वह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ में वहां प्लॉट पर दरवाजा लगाने गया था। तब उसके रिश्तेदारों जिनमें भंवरलाल आदि ने हमला कर दिया। उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के साथ तोडफ़ोड़ कर डाली। पुलिस ने आरंभिक जांच मेें बताया कि जमीन आपस की है मगर उसकी तरमीम नहीं हो रखी है। ऐसे में वह दरवाजा लगाने गया तो उसका विरोध किया गया। फिलहाल मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026